मंगलवार, 19 अक्तूबर 2010

बुदापैश्त


बुदापैश्त हंगेरी की राजधानी है। यह शहर तीन भागों में बँटा हुआ है : बुदा, पैश्त और ओबुदा। वे १८७३ तक अलग-अलग शहर थे।
डान्यूब नदी बुदापैश्त को दो भागों में बाँटती है। बुदापैश्त में नौ पुल हैं जो बुदा और पैश्त को एक दूसरे से जोड़ते हैं। यहाँ तीन द्वीप हैं : चैपैल, मार्गित और हयोज्यारी।
मर्गित-द्वीप पर लोगों को सैर करना पसन्द आता है, इसके अलावा वे पिकनिक और आराम कर सकते हैं। द्वीप के दक्षिण भाग पर एक बड़ा फ़व्वारा है, जो गर्मियों में संगीत वाला है। यहाँ एक मठ के खंडहर भी हैं। यह मठ १३वीं शताब्दी में बनाया गया था।
इस शहर में काफ़ी मशहूर स्थान हैं, उदाहरण के तौर पर पार्लामेंट, हीरोज़ स्क्वेर, संग्रहालय, आपेरा हाउज़, आपरेटा थियेटर पैश्त में हैं।
बुदा क़िला, फ़िशरमैन बास्टियन और भारतीय दूतावास बुदा में हैं। बुदा क़िला दुनिया की सबसे सुन्दर ऐतिहासिक इमारतों में से एक है। इसमें सदियों पहले राजा रहते थे, आजकल यहाँ राष्ट्रीय गैलरी और संग्रहालय हैं। यह एक बहुत महत्वपूर्ण पर्यटक केंद्र है।
वासी और अन्द्राशी सड़कें बुदापैश्त की मुख्य सड़कें हैं जहाँ पर पर्यटक खरीदारी कर सकते हैं। यहाँ लोग पारंपरिक हंगेरियन भोजन भी कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें